There were 1,868 press releases posted in the last 24 hours and 347,544 in the last 365 days.

OctaFX और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मिलकर भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने में सहायता की

GURGAON , INDIA, August 21, 2020 /EINPresswire.com/ -- 15 अगस्त को, चौहत्तर वर्ष पहले, भारत एक स्वतंत्र देश बना, ब्रिटिश साम्राज्यवादी शासन का इसी दिन अंत हो गया था। इस तेजस्वी दिन का जश्न मनाने के लिए भारत के लोग संगठित हुए, वे अपने साथी नागरिकों को नहीं भूले, जो भोजन, कपड़े, और अन्य ज़रूरत का सामान भी जुटाने में असमर्थ हैं।

इस वर्ष, भारतीय समुदाय COVID-19 महामारी द्वारा पैदा हुई सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण समस्यायों का सामना कर रहा है। इन परिस्थितियों के अंतर्गत, कुछ व्यवसायों ने सबसे ज्यादा असहाय और कमज़ोर वर्ग को तुरंत और सीधी सहायता प्रदान करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया। OctaFX, एक ऑनलाइन फ़ॉरेक्स ब्रोकर, ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जी के साथ हाथ मिलाया और भारतीय परिवारों को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने में सहायता प्रदान की।

OctaFX एक ऑनलाइन फ़ॉरेक्स ब्रोकर है, जो लोगों को घर बैठे ट्रेड करने में सहायता करता है। अनेकों चैरिटी प्रयासों में सम्मिलित इस कंपनी ने अभिनेता की चैरिटी संस्था को 16,000 USD का उदारचरित दान देने का फ़ैसला किया और 1200 परिवारों को भोजन, कपड़े, और अन्य ज़रूरी सामान प्रदान किया।


OctaFX के योगदान ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की सहायता की, और इसके ज़रिये वे भारतीय समुदायों को बहुत ज़रूरी सहायता प्रदान करने में सफ़ल हुए। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ यूँ कहा: “नमस्कार दोस्तों, मैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी हूँ और मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देना चाहता हूँ। साथियों, जैसा कि आप जानते हैं कि COVID-19 की वजह से हर एक व्यक्ति प्रभावित है, और इस परिस्थिति में कई ऐसे परिवार हैं, जो भोजन, कपड़े, और जीवित रहने हेतु अन्य आवश्यक सामानों के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत कर रहे हैं। इस परिस्थिति में, हमें एक लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसे OctaFX ने नवाज़ शैक्षिक संस्था को प्रदान किया है। OctaFX घर बैठे सभी लोगों को ट्रेडिंग करने के लिए प्रेरित करता है। मैं OctaFX की पूरी टीम का धन्यवाद अदा करना चाहता हूँ क्योंकि इनकी मदद से ज़रूरतमंद लोगों तक ज़रूरी सहायता पहुँची। धन्यवाद।”

यह सफ़ल सहभागिता एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि किस प्रकार ज़रूरत के समय में कम्पनियाँ मशहूर हस्तियों के साथ अपने प्रयासों को सम्मिलित कर सकती हैं और सबसे ज्यादा असहाय वर्ग को सीधी मदद और समर्थन प्रदान कर सकती है। जितने अधिक व्यवसाय इस उदाहरण का पालन करेंगे, उतने ही अधिक लोगों को इस चुनौतीपूर्ण समय में राहत और आवश्यक वस्तुएँ प्रदान की जा सकेंगी।

OctaFX की जानकारी
OctaFX एक फ़ॉरेक्स ब्रोकर है, जो वर्ष 2011 से दुनियाभर में ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएँ प्रदान कर रहा है। यह 20 लाख से भी अधिक ट्रेडिंग अकाउंटों को अत्याधुनिक ट्रेडिंग अनुभव प्रदान करता है। अपनी स्थापना के बाद से ही OctaFX ने 30 से भी अधिक पुरस्कार जीते हैं, जिसमें वर्ल्ड फाइनेंस द्वारा सर्वश्रेष्ठ ECN ब्रोकर 2020 का ख़िताब भी शामिल है। कंपनी अपनी सामाजिक और चैरिटी गतिविधियों के लिए विख्यात है। यह नियमित रूप से वैश्विक और स्थानीय प्रमोशन अभियान भी आयोजित करती रहती है, जिसमें धनराशि और बहुमूल्य उत्पाद पुरस्कार शामिल होते हैं।

Maria
OctaFx
+34 691 37 06 13
email us here

Legal Disclaimer:

EIN Presswire provides this news content "as is" without warranty of any kind. We do not accept any responsibility or liability for the accuracy, content, images, videos, licenses, completeness, legality, or reliability of the information contained in this article. If you have any complaints or copyright issues related to this article, kindly contact the author above.