There were 942 press releases posted in the last 24 hours and 505,309 in the last 365 days.

Esyasoft ने CyanConnode का अधिग्रहण पूरा किया

CyanConnode PCB Line

स्मार्ट मीटर, कम्युनिकेशन नेटवर्क और सॉफ्टवेयर अब एक ही छत के नीचे; दुनिया भर की यूटिलिटी कंपनियों की AMI 2.0 की तैयारी को मिलेगी रफ्तार

स्मार्ट मीटरिंग का अगला फेज सिर्फ ज्यादा मीटर लगाने के बारे में नहीं है, बल्कि नेटवर्क के आखिरी छोर तक भरोसेमंद डेटा और फैसले लेने की क्षमता पहुंचाने के बारे में है।”
— डॉ. बिपिन चंद्रा

NEW DELHI, INDIA, November 27, 2026 /EINPresswire.com/ -- एनर्जी ट्रांजिशन के क्षेत्र में काम करने वाली इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Esyasoft ने ब्रिटेन स्थित स्मार्ट मीटर कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की स्पेशलिस्ट कंपनी CyanConnode Holdings plc का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके साथ CyanConnode की कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और एक्सपर्टीज अब Esyasoft का हिस्सा बन गई है, जिससे कंपनी अपने मीटरिंग सिस्टम्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म को कम्युनिकेशन नेटवर्क के साथ बेहतर तरीके से जोड़ सकेगी और नेक्स्ट जेनरेशन (अत्याधुनिक) एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (AMI 2.0) की बढ़ती डिमांड को पूरा कर पाएगी।

यह अधिग्रहण तीन अहम कैपेबिलिटीज को एक साथ लाता है: फील्ड में लगे स्मार्ट मीटर, उन्हें जोड़ने वाले कम्युनिकेशन नेटवर्क और मीटर रीडिंग को काम की ऑपरेशनल जानकारी में बदलने वाला सॉफ्टवेयर। इन कैपेबिलिटीज के एक साथ आने से प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सिस्टम इंटीग्रेशन और कम्युनिकेशन नेटवर्क के लंबे समय तक ऑपरेशन में बेहतर तालमेल होगा।

यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब स्मार्ट मीटरिंग एक नए फेज में कदम रख रही है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की वजह से बिजली की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में भरोसेमंद पावर सप्लाई और पावर ग्रिड की बेहतर विजिबिलिटी पहले से ज्यादा जरूरी हो गई है। यूटिलिटी कंपनियों के लिए यह समझना जरूरी है कि बिजली की खपत कब, कहां और कैसे हो रही है, ताकि वे बदलती डिमांड को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें। इसी जरूरत की वजह से नेक्स्ट जेनरेशन मीटरिंग की डिमांड बढ़ रही है। इन सिस्टम्स में भरोसेमंद कनेक्टिविटी, एज कंप्यूटिंग और रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स शामिल हैं। एज कंप्यूटिंग में डेटा को उसके सोर्स के पास ही प्रोसेस किया जाता है, जिससे ऑपरेशनल फैसले तेजी से लिए जा सकें। AMI 2.0 की ओर बढ़ते हुए, ये स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम्स यूटिलिटी कंपनियों को डिमांड का अनुमान लगाने, समस्याओं का समय रहते पता लगाने और ज्यादा मजबूत और तेजी से रिस्पॉन्ड करने वाले नेटवर्क चलाने में मदद कर रहे हैं। भारत में भी केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत करोड़ों स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के लिए भरोसेमंद कनेक्टिविटी और सटीक डेटा की अहमियत और बढ़ गई है।

वैश्विक बिजली, पानी और गैस यूटिलिटीज के लिए भरोसेमंद कनेक्टिविटी

CyanConnode का OmniMesh प्लेटफॉर्म मोबाइल कनेक्टिविटी और नैरोबैंड RF मेश नेटवर्क को एक हेड-एंड (HES) सिस्टम में जोड़ता है। इससे हर मीटर अपनी लोकेशन के हिसाब से सबसे सही कनेक्शन इस्तेमाल कर सकता है। सेल्फ-फॉर्मिंग और सेल्फ-हीलिंग मेश नेटवर्क बेसमेंट, मीटर रूम और कमजोर मोबाइल सिग्नल वाले एरिया तक पहुंच बनाते हैं। मोबाइल कनेक्टिविटी दूर-दराज और बिखरी हुई लोकेशन्स पर लगे मीटरों को सीधे जोड़ती है। CyanConnode ने भारत, ब्रिटेन, साउथ-ईस्ट एशिया, मिडिल ईस्ट और यूरोप में यूटिलिटी कंपनियों के लिए 50 लाख से ज्यादा कनेक्टेड एंडपॉइंट्स डिलीवर किए हैं।
इन टेक्नोलॉजीज को Esyasoft के स्मार्ट मीटर, हेड-एंड सिस्टम, मीटर डेटा मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और मैनेज्ड सर्विसेज के साथ जोड़ने से इंटीग्रेटेड ऑफरिंग में मीटर इंस्टॉलेशन, कनेक्टिविटी और नेटवर्क का लंबे समय तक ऑपरेशन शामिल होगा। Esyasoft 10 से ज्यादा देशों में 40 से ज्यादा बिजली, पानी और गैस यूटिलिटी कंपनियों को सर्विसेज देती है। इसके सॉल्यूशंस से 10 करोड़ से ज्यादा एंडपॉइंट्स जुड़े हैं। कंपनी अपने इंटरनेशनल मार्केट्स में यह इंटीग्रेटेड ऑफरिंग उपलब्ध कराएगी।

डेटा से बेहतर फैसलों तक

भरोसेमंद डेटा बिजली, पानी और गैस यूटिलिटी कंपनियों को समस्याओं पर समय रहते एक्शन लेने में मदद करता है। मीटर डेटा मैनेजमेंट सिस्टम बिल जारी होने से पहले रीडिंग्स को वैलिडेट करता है और गड़बड़ी वाली रीडिंग पर अलर्ट देता है। इससे बिलिंग एक्यूरेसी और कंज्यूमर्स का भरोसा बना रहता है। डेटा एनालिटिक्स के जरिए कंपनियां पीक डिमांड का अनुमान लगा सकती हैं, असामान्य खपत पहचान सकती हैं, नेटवर्क में समस्याओं के शुरुआती संकेत पकड़ सकती हैं और पावर कट के रिस्क या उसके असर को कम कर सकती हैं। वॉटर यूटिलिटी कंपनियों के लिए यही डेटा पानी की लीकेज का पता लगाने और पाइप फटने के रिस्क को पहले से पहचानने में मदद करता है।

Esyasoft के फाउंडर और ग्रुप CEO डॉ. बिपिन चंद्रा ने कहा, “स्मार्ट मीटरिंग का अगला फेज सिर्फ ज्यादा मीटर लगाने के बारे में नहीं है, बल्कि नेटवर्क के आखिरी छोर तक भरोसेमंद डेटा और फैसले लेने की क्षमता पहुंचाने के बारे में है। CyanConnode की प्रूवन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और Esyasoft के सॉफ्टवेयर व ऑपरेशनल एक्सपर्टीज के साथ आने से हम यूटिलिटी कंपनियों को मेजरेबल ऑपरेशनल रिजल्ट्स हासिल करने, कंज्यूमर्स का भरोसा बढ़ाने और ज्यादा मजबूत एनर्जी सिस्टम्स बनाने में मदद करेंगे।”

PR Team
Another Circus

Legal Disclaimer:

EIN Presswire provides this news content "as is" without warranty of any kind. We do not accept any responsibility or liability for the accuracy, content, images, videos, licenses, completeness, legality, or reliability of the information contained in this article. If you have any complaints or copyright issues related to this article, kindly contact the author above.